Newsझारखण्ड

नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक आवासीय विद्यालय मनोहरपुर में एक दिवसीय कराटे ग्रेडिंग परीक्षा संपन्न-

 

चाईबासा- जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया झारखंड के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक आवासीय विद्यालय मनोहरपुर में एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई इस ग्रेडिंग परीक्षा में विद्यालय से चयनित 40 छात्रो को कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में शामिल किया गया इस परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन,काता,कुमीते के परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक एवं मौखिक परीक्षा भी ली गई ।इस परीक्षा को जे .के .ए. आई.झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ब्लैक बेल्ट 6वीं डिग्री जापान के देखरेख में संपन्न हुई ।इस परीक्षा को सफल बनाने में सेंपाई अंशु विश्वकर्मा ब्लैक बेल्ट प्रथम डिग्री जापान एवं संस्था के भूतपूर्व सदस्य संजय सलिल होरो का महत्वपूर्ण भूमिका रहा। कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बनदाई पूर्ति के द्वारा किया गया। कराटे ग्रेडिंग परीक्षा के अवसर पर विद्यालय के वार्डेन वनितेश झा, शिक्षक निर्मल कुमार महतो ,नित्यानंद महतो इमिलन जोजो, मुकेश महतो एवं कंप्यूटर प्रशिक्षक दीपक बाघेल उपस्थित हुए तत्पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों के द्वारा कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल प्रतिभागी छात्रो को ग्रेडिंग प्रमाण पत्र एवं रेड बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का परिणाम इस प्रकार रहा।

9 वीं क्यू रेड बेल्ट- सोमनाथ माहली, सूरज महतो, केशव महतो, टोंगेर चंम्पिया, रोयदास सुरीन आयुष महतो, सोमाय बेसरा, सुखदेव गुना, अर्जुन बोदरा, रोहित नायक, बाबूलाल भूमिज, राजेश चम्पिया, जोबला बेसरा,

विक्रम महतो, रोंडे पूर्ति, मंजिल हेंब्रम ,सरवन कुमार महतो ,डोमा केराई, सुखवा मांझी ,कमल चंम्पिया, आयुष गोप, रंजीत लकड़ा, पतरश चंम्पिया, शरद महतो ,राजेश हॉसदा,गुना चम्पिया,लोहितकेश बेहरा, एंव बंदाय पूर्ति ने सफलता पाई ।

यह जानकारी जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड के अध्यक्ष सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *