JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

डा. अजय कुमार के लिए खरीदा गया नामांकन फार्म

जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी डा.अजय कुमार के लिए उनके प्रतिनिधि एडवोकेट प्रदीप कुमार सिंह ने शनिवार को नामांकन फार्म खरीदा.

जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी डा. अजय कुमार 24 अक्टूबर को नामांकन करेंगे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि 25 वर्षों के धोखाधड़ी का जबाव वो बोट के चोट से करेगी. 25 वर्षों से जमशेदपुर पूर्वी में एक ही पार्टी का वर्चस्व रहा और इस दौरान विकास तो नहीं हुआ लेकिन भय, भ्रष्टाचार आतंक की नई इबारत लिखी गई. आतंक तो ऐसा की रेहड़ी ठेले वाले तक को नहीं बक्शा गया. लोग त्राहिमाम करने लगे और पूर्वी की जनता ने भाजपा परिवार के बागी उम्मीदवार को इस उम्मीद से विजय दिलाया की कुछ राहत मिलेगा. लेकिन यहां भी लोगों को धोखा ही मिला. लोगों को, आसमान से गिरे और खजूर पर अटके वाली स्थिति का सामना करने को मजबूर होना पड़ा. जमशेदपुर पूर्वी की जनता त्रस्त है. अखबार में छपी खबरें इस बात का प्रमाण है कि 25 वर्षों में इस क्षेत्र में कितना और क्या विकास हुआ. लोगों को आज भी शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध नहीं है. शौचालय के लिए नदीं तट पर जाना पड़ता है. 25 वर्षों में ना कोई कॉलेज बन पाया ना कोई कंपनी की शरुआत हुई. यहां तक की यहां की कंपनी बंगाल चली गई. बंद केबुल कंपनी को लेकर भी कुछ नहीं हो पाया. सबसे महत्वपूर्ण बात है कि मालिकाना के नाम पर 25 वर्षों तक जनता को मुर्ख बनाया. अब जनता ने मन बना लिया है. चुनाव में वह 25 वर्षों का हिसाब करेगी. मुझे विश्वास है कि पूर्वी की जनता समझदार है और वह सोच समझ पर फैसला करेगी.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *