JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

कदमा – सोनारी लिंक रोड , धतकीडीह मेडिकल बस्ती, हरिजन बस्ती,सोनारी एरोड्रम बाजार व आस पास जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी अन्नी अमृता ने चलाया वृहद जनसंपर्क अभियान, जनता ने किया स्वागत

जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी सह पत्रकार अन्नी अमृता को जनसंपर्क अभियान में जनता का भरपूर स्नेह मिल रहा है.वे जिस तरह से पर्सन टू पर्सन लोगों से मिल रही हैं, लोगों को यह भा रहा है.मंगलवार की सुबह से लेकर शाम तक अन्नी अमृता ने लगातार सोनारी, धतकीडीह और कदमा में जनसंपर्क अभियान चलाया.

 

सबसे पहले अन्नी अहले सुबह धतकीडीह मेडिकल बस्ती और हरिजन बस्ती पहुंची जहां उन्होंने घर-घर जाकर अपना घोषणा-पत्र पंपलेट के रुप में बाटा और लोगों से उनको वोट करने की अपील की.लोगों ने इस बात पर खुशी जताई कि अन्नी के घोषणा पत्र में हरिजन बस्ती और मेडिकल बस्ती के लोगों के विकास, आवास और रोजगार का मुद्दा भी दर्ज है.लोगों ने भरोसा दिलाया कि वे बेटी का समर्थन करेंगे.धतकीडीह मेडिकल बस्ती और हरिजन बस्ती में जनसंपर्क के बाद अन्नी कदमा-सोनारी लिंक रोड पहुंची जहां उन्होंने लोगों से संवाद किया, अपने घोषणा पत्र बांटे और उनको वोट देने की अपील की.वे कदमा गणेश पूजा मैदान के आस पास भी पहुंची जहां उन्होंने लोगों के साथ चुनाव पर चर्चा की.इस दौरान अन्नी के घोषणा-पत्र को लोग ध्यान से पढ़ते देखे गए.शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर अन्नी के विजन से लोग सहमत हुए.

शाम को अन्नी अमृता ने सोनारी एरोड्रम बाजार और आस-पास अपना जनसंपर्क अभियान चलाया.इस दौरान उन्होंने एक-एक दुकानदार से बातचीत की, अपने विजन और घोषणा-पत्र को साझा किया.इस दौरान युवा महिलाओं ने अन्नी अमृता के चुनाव लड़ने के कदम की सराहना की और कहा कि संपूर्ण बदलाव बहुत जरुरी है.

 

 

अन्नी अमृता ने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि वे भारी भरकम प्रचार नहीं कर पा रही हैं, परिवार और दोस्तों की मदद से जो भी हो पा रहा है वह कर रही हैं. उन्होंने कहा कि अपने विजन को यूं एक- एक व्यक्ति तक पहुंचाने का जो प्रयास वे कर रही हैं वह यात्रा काफी सुखद है.शहर के असली मुद्दों पर शहर के लोगों से चौक चौराहों पर बातचीत हो रही है.बातचीत तो बतौर पत्रकार पहले भी वे करती ही आईं पर अब रोल अलग है और अनुभव भी.इस जनसंपर्क अभियान में चेतन मुखी, कुंदन सिंह,प्रदीप कुमार सिंह जी,केके सिंह जी, अशोक सिंह व अन्य मौजूद थे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *