JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

जमशेदपुर के अधिवक्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया बधाई ____ सुधीर कुमार पप्पू

28 नवंबर 2024 आज झारखंड के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है आज झारखंड विधानसभा मे 14वे मुख्यमंत्री स्वरूप चौथी बार माननीय हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं जिसका जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के बैठक में अधिवक्ताओं ने खुशी व्यक्त किया है,

जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड के इंडिया गठबंधन सरकार को झारखंड की जनता जनार्दन के द्वारा पूर्ण बहुमत दिए जाने पर और झारखंड राज्य को ऊंचे मुकाम पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं जताई साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वर्तमान होने वाले झारखंड सरकार से अधिवक्ताओं के हित पर लिए गए सभी सरकारी व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू करवाने का आग्रह किया विशेष रूप से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को जल्द से जल्द लागु करने का अनुरोध किया एवं जल्द ही अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल रांची जाकर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मांग पत्र देंगे आज के बैठक में कुलविंदर सिंह ,बबिता जैन ,पूर्व लोक अभियोजक सुशील जायसवाल, पी न गोप, जगत विजय सिंह, अशोक कुमार राय सरायकेला, सुनील चंद्र श्रीवास्तव, अधिवक्ता मोहम्मद कासिम, मोहम्मद जाहिद इकबाल, त्रिभुवन यादव, राहुल राय, रामप्रवेश राहुल प्रसाद, उपस्थित थे

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *