AutoliveJamshedpurLatestNewsNews postझारखण्ड

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाया संविधान दिवस, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेताओं ने किया नमन।

जमशेदपुर। संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मंगलवार को भाजपा नेताओं ने साकची पुराना कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची जिला कार्यालय से पुराना कोर्ट मोड़ तक पैदल मार्च करते हुए बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने की शपथ ली गई। वहीं, भाजपा नेताओं ने संविधान की अहमियत को समझाने और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

 

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को भारत गणराज्य का संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 125वीं जयंती के अवसर पर 26 जनवरी 2015 को पहली बार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की गयी।

 

इस अवसर पर नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, रेणु शर्मा, बिनोद कुमार सिंह, नीलू मछुआ, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, रबिन्द्र सिसोदिया, श्वेता कुमारी, अनिमेष सिन्हा समेत अन्य मौजूद रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *