हेमंत के मुख्यमंत्री बनने पर न्यायालय परिसर में बंटे लड्डू
जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के चौथी बार झारखंड का मुख्यमंत्री बनने की खुशी में जमशेदपुर न्यायालय में लड्डू वितरित किए गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व विधायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता कुणाल सारंगी पहुंचे और अधिवक्ताओं के साथ लड्डू वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं इसके लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति पिछले कई सालों से गलत धारणा बनाई जा रही थी और जनता के बीच भ्रम पैदा किया जा रहा था। हेमंत सोरेन सरकार ने चौमुखी विकास नीतियों के बल पर समाज के हर तबके विशेष कर गरीब शोषित पिछड़े और महिला वर्ग के लिए जो कार्य किया है पूरे देश में उसकी सराहना हो रही है। काम के बल पर ही झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रहा है और विपक्षी दलों को मुंह की खानी पड़ी है।

समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार अपने नीतियां, कार्य प्रणाली एवं सिद्धांत पर चलकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता का ज्यादा भरोसा जीता है और लोगों के आशीर्वाद से उन्होंने अबुवा सरकार बनाई है। अधिवक्ताओं के हित में उन्होंने कई फैसले लिए हैं। वकील समुदाय के अपेक्षा के अनुरूप सरकार ने कार्य करने का भरोसा भी दे रखा है। इस कार्यक्रम में पूर्व लोक अभियोजक अधिवक्ता पीएन गोप, पूर्व अभियोजन पदाधिकारी अधिवक्ता सुशील जायसवाल, मो कासिम, मो सलीम, रामजी पांडेय, टीएन ओझा, जीसी राजू ,दिनेश पांडे, सुनील महतो, सुधि प्रिया, बबिता जैन, अभय कुमार सिंह, जाहिद इकबाल, राहुल कुमार, राहुल राय, कुलविंदर सिंह, एसएस चौधरी, रंजना श्रीवास्तव, विनीता मिश्रा, चंदन भट्टाचार्य, डालू मण्डल आदि अधिवक्ता शामिल हुए।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


