Newsझारखण्डसरायकेला

Rajnagar accident- राजनगर में दर्दनाक सड़क हादसा अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पूर्व वार्ड सदस्य अरुण महतो एवं उनके पत्नी निर्मला महतो की मौत

 

 

Saraikella– राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेंसल के समीप शुक्रवार की रात्रि करीब 10:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को ठोकर मार दी, जिस से पति-पत्नी घायल अवस्था में पड़े हुए थे, उस मार्ग से गुजरते लोगों ने जब दोनों को देखा तो तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान लोगों ने 108 एम्बुलेंस से सम्पर्क स्थापित करने का प्रयास भी किया, लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध नही हो पाई।

 

सूचना पाकर राजनगर पुलिस मौके पर पहुँची तब तक स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को ईलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल भेज दिया था जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने पति- पत्नी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों किसी शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। चूंकि रात का वक्त था तो जब दुर्घटना घटी उस समय किसी ने नही देखा। ज्यादातर रात्रि में भारी वाहनों का आवागमन होता है। घटना घटने के कुछ देर बाद राहगीरों ने स्कूटी के नीचे दबे घायल अवस्था मे पति को और उसकी पत्नी सड़क के पार झाड़ियों में देखा। मृतकों की पहचान एदल पंचायत के नाटय रुली गाँव के पूर्व वार्ड सदस्य अरुण महतो और उनकी पत्नी निर्मला महतो के रूप में हुई है. अरुण महतो कुछ वर्षों से हाता में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। अरुण महतो का एक बेटा और एक बेटी है दोनो की शादी हो चुकी है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *