Gamhariya-Tusu-mela टुसू मेले से झारखंड की संस्कृति और सभ्यता की पहचान विद्युत वरुण महतो.
गम्हरिया बांदो दारहा टुसू मेला कमेटी द्वारा अखान यात्रा के मौके पर सीतारामपुर में मंगलवार को – आयोजित टुसू मेला में उमड़ी भीड़. इस दौरान मेला पहुंचे महिला-पुरुष एवं बच्चों को मेला का लुत्फ उठाते हुए देखा गया. मेला में सरायकेला, गम्हरिया,राजनगर,आदित्यपुर सहित आस-पास के अनेक स्थानों से टुसू की एक से बढ़कर टुसू कि प्रतिमायें पहुंची.

मेला में प्रथम स्थान पर आने वाली टुसू की प्रतिमा को क्रमशः 20 हजार, 15 हजार, 10 हजार, 5 हजार एवं 4 हजार रुपये का पुरस्कर दिया गया. वहीं, छठे से दसवें स्थान तक आने वाली टुसू की प्रतिमा को सांत्वना पुरस्कार मिला. बता दे कि भुवा, सीतारामपुर, मीरुडीह के ग्रामीणों की ओर से कोविड काल को छोड़कर यहां वर्ष 1982 से प्रतिवर्ष विशाल टुसू मेला आयोजित करते हुए आ रहे है, जिसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचते है. इस मौके पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, गम्हरिया लैम्पस के अध्यक्ष बॉस्को बेसरा, नाइके बाबा, अनूप कुमार दास, लखन बॉस्के, बादल महतो, लालू बेसरा, आशीष पति, बुधराम बेसरा, डॉक्टर टुडू, लखन बॉस्के, बादल महतो, सुजीत महतो, गुलिया बेसरा, बुधराम बेसरा, बागुन बेसरा, ईश्वर हेम्ब्रम, धान सिंह हाँसदा, मधुसूदन मार्डी, मंगल टुडू, बीरेन मार्डी, कृष्टो मार्डी, प्रेम मार्डी, दाखिन बेसरा, नूनाराम हाँसदा, चरण हाँसदा, गणेश हेम्ब्रम, बब्लू बेसरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


