Newsझारखण्डराजनीति

Minister-Champai-Soren-Big-Announcement एक करोड़ से होगा घोड़ा बाबा धार्मिक स्थल का विकास

कुम्भकार समिति की ओर से आस्था का प्रमुख केंद्र एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घोड़ाबाबा मंदिर में भव्य पूजनोत्सव का आयोजन की गयी। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी.

इस अवसर पर राज्य के आदिवासी,बीसी,ओबीसी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने गर्भ गृह में प्रवेश कर पूजा अर्चना की. 20 सूत्री अध्यक्ष छाया कांत गोराई, परमेश्वर प्रधान, बीटी दास, दीपक नायक समेत क्षेत्र के कई राजनीतिक दलों के नेता व गण्यमान्य लोगों ने भी पूजा अर्चना की.

मौक़े पर मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि इस देव स्थल को एक धार्मिक धरोहर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए हेमंत सोरेन सरकार ने एक करोड़ की राशि आवंटित की है. उक्त राशि से शीघ्र ही घोड़ा बाबा का सौदर्गीकरण एवं सुविधाएं बहाल की जायेगी. सोरेन ने कहा कि धार्मिक स्थल का संरक्षण और संवर्धन सरकार का मुख्य उद्देश्य है. राज्य में बसे सभी धर्मो के बीच सौहार्द्रता का माहौल बनाने के लिए धार्मिक स्थलों का विकास जरूरी है. कहा कि यह पूजनोत्सव राज्य में सामाजिक सौहार्द्रता की मिशाल है.

मंत्री ने कहा कि कोल्हान का यह प्रमुख पूजनोत्सव है, जहां कोने-कोने से श्रद्धालु यहां में मन्नतें मांगते आते हैं, और उनकी मुरादें पूरी होती है. उन्होंने कहा कि ग्राम देवता होने के कारण इनकी पूजा का काफी महत्व है. समाज के प्रत्येक कार्यों में हम पहले ग्राम देवता की पूजा करते हैं. इनकी कृपा से सभी की झोलिया भर जाती है. सच्चे मन से पूजा करने से हर श्रद्धालुओं की मुरादें पूरी होती है. कोई खाली हाथ नहीं लौटता है.

इस अवसर पर मंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को मकर, टुसु एवं आखान यात्रा की शुभकामनाएं दी. कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने पारम्परिक विधि-विधान से मंदिर परिसर में स्थापित भगवान बलराम की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की.

पूजनोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने महाभोग ग्रहण किया. पूजनोत्सव के दौरान शांति व्यवस्था कायम करने में समिति के वोलेंटियर्स की अहम भूमिका रही. समिति की ओर से परिसर में एक भी दुकानें नहीं लगने दी गई. जबकि मंदिर के बाहर सर्विस रोड में काफी दुकानें लगा दी गयी थी. इससे काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार स्वयं भीड़ नियंत्रण में जुटे थे. इस अवसर पर अध्यक्ष मनोरंजन बेज, महासचिव बंकिम चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष हरे कृष्ण पाल, सचिव भैरव प्रमाणिक, अजीत दास, जितेन दास, बिनंद दास, प्रसंतो दास, जयंतो दास, विकास पाल, संजय दास, आशीष दास, सिदाम दास, मनोज पाल, शंकर दास, अशोक दास, कार्तिक दास, विश दास, बेनु दास, आनंद दास, कृष्णा दास आदि पूजनोत्सव को सफल बनाने में जुटे थे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *