LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

जयराम ने सीजीएल परीक्षा के अभ्यर्थियों का मुद्दा उठाया

रांची। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो ने अपने पहले भाषण में जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा के अभ्यर्थियों का मुद्दा उठाया।

 

जयराम महतो ने सदन में कहा कि उन्होंने छात्र आंदोलन के माध्यम से पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि झारखंड के लाखों अभ्यर्थी सड़कों पर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि वह सदन से बाहर आकर उन अभ्यर्थियों से मिले। वो आपके ही बच्चे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत उन्हें संतुष्ट करें और उनकी बातों को सुनें। जयराम ने इस दौरान अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे मजदूरों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य के 45 मजदूर कैमरून में फंसे हैं। उनकी सकुशल वापसी की मांग की है। जयराम नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो को धन्यवाद देने के लिए खड़े हुए थे और इस दौरान इन मुद्दों को उठाया।

इसके अलावा राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, कम्युनिस्ट पार्टी और निरसा के विधायक अरुप चटर्जी, जदयू के वरिष्ठ विधायक सरयू राय सहित अन्य ने भी स्पीकर को बधाई दी और सदन को पिछली बार की तरह उनके अनुभव का लाभ मिलने की बात कही।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *