How-Kudmi-Actor-RS-Shailendar-Became-Hit-Machine-of-Purulia-Music-Industry?पुरुलिया फिल्म इंडस्ट्री मनोरंजन के दुनिया में बना रही है पहचान शैलेंद्र.
सरायकेला :- मनोरंजन का महत्व मानव जीवन में प्राचीन काल से है. मनोरंजन की आवश्यकता आज के भौतिक जीवन में अधिक है क्योंकि वर्तमान समय में लोग अधिक तनावग्रस्त है और तनाव को मनोरंजन के माध्यम से दुर किया जा सकता है.

देखें video :-
मनोरंजन के कई साधन है गीत, संगीत, नृत्य, खेलकुद आदि। जिसमें गीत संगीत का एक अलग ही महत्व है। पुरुलिया फिल्म इंडस्ट्री मनोरंजन के दुनिया में एक विशेष पहचान बना रही है और पुरुलिया बांगला गीतों का बाजार विस्तार हो रहा है. गीत का वीडियो एलबम पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, ओड़िशा राज्य के साथ बंगलादेश में भी लोकप्रिय हो रहा है. यूट्यूब चैनलों के माध्यम से सैकड़ों लोग महीने का लाखों रुपए रोजगार कर रहे हैं। पुरुलिया के बंगला गीत का वीडियो एलबम एक दशक पहले बाजार में आया है और एक दशक में ही कर्णप्रिय गीत देश से विदेश तक पहुंच गया है.
बेरोजगारों को मिल रहा है रोजगार : शैलेंद्र
पुरुलिया फिल्मी दुनिया के दर्द भरे गीतों का वीडियो एलबम से चाडिल अनुमंडल के कुकडू प्रखंड अंतर्गत कुकडू गांव निवासी अभिनेता शैलेंद्र महतो एक अलग पहचान बनाए है. शैलेंद्र महतो कहते हैं कि बेरोजगारों को रोजगार देने में यूट्यूब चैनल एक विशाल सागर का रुप धारण कर लिया है. मोटिवेशनल वीडियो, ब्लॉग, कॉमेडी, स्थानीय भाषा का वीडियो एलबम आदि के माध्यम से हजारों लोग बूट्यूब चैनल से अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं. यूट्यूब चैनलों में पुरुलिया गीत भी काफी लोकप्रिय है. पुरुलिया गीतों के वीडियो एलबम में दो तरह का ट्रेंड चल रहा है एक रोमांटिक गीत नृत्य और दूसरा दर्द भरे गीत. उन्होंने कहा कि उनके वीडियो एलबम को लाखों करोड़ों दर्शक मिल रहा है. वे कहते हैं कि युवा वर्ग को दर्द भरे गीतों के माध्यम से प्यार मुहब्बत से दूर रहने की संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है. क्योंकि जीवन में यूवा वर्ग सर्व प्रथम अपना कैरियर पर अधिक फोकस करना चाहिए. प्यार मोहब्बत के झूठे भंवर में फंस कर समय नष्ट नहीं करें.
एक्टर शैलंदेर महतो का कहना है जिस फील्ड में आपका मन लगे उसी फील्ड में आगे बढ़े, मन लगा रहने से आप लंबे समय तक वो कार्य कर पायेंगे जो की किसी भी फील्ड में सफलता हासिल करने के लिए बेहद ज़रूरी है। मुझे बचपन से एक्टिंग में काफ़ी रुचि था कई साल से इसी फ़ील्ड में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करता रहा और अख़िरकर लोगो ने मुझे प्यार दिया मेरी एक गाना हिट गई जिसे 10 crore लोगो ने देखे जिसके बाद मैं आगे बढ़ता चला गया और आज आप लोगो मुझे जान रहे है पहचान रहे है.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


