झारखण्डराजनीतिसरायकेला

विधायक की उपस्थिति में एनएचआई के अधिकारियों ने चिलगु के क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण

विधायक ने जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने का दिया निर्देश

 

चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चिलगु स्थित एनएच 33 पर क्षतिग्रस्त हुए पुल का मंगलवार को एनएचआई की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। इस दौरान ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो भी मौजूद रही और टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। ज्ञात हो कि एनएच 33 पर चिलगु स्थित पुल बीते कई माह से क्षतिग्रस्त होने के कारण उक्त स्थल पर एनएचआई द्वारा पुल से करीब 500 मीटर पहले मिट्टी डालकर डायवर्शन का बोर्ड लगाके बाधित कर छोड़ दिया गया है। वहीं दोनों और से वाहन का एक ही रास्ते पर आवागमन होने से उक्त स्थल पर बीते कुछ महीनों में दोगुनी गति से सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। क्षतिग्रस्त पुल के कारण एक सड़क बंद रहने की वजह से अब तक कई लोगों ने पुल के समीप जान गवां चुके है। बीते दिनों अखबार में यह खबर छपने और डिजिटल मीडिया में प्रसारित होने पर स्थानीय विधायक सविता महतो ने मामले को गंभीरता से लेकर एनएचआई के जीएम से दूरभाष पर बात कर जल्द समाधान निकालने को कहा। विधायक के इस पहल पर मंगलवार को एनएचआई के अधिकारी स्थल का निरीक्षण किया इस दौरान विधायक सविता महतो भी अधिकारियों के साथ उपस्थित रहकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने एनएचआई के अधिकारियों को सड़क का जल्द वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध करने को कहा जिससे दुर्घटना पर रोक लगे और लोगों का जान माल सुरक्षित रहे। इस अवसर पर एनएचआई के अधिकारियों के साथ झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो भी उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *