Jamshedpurझारखण्ड

रतन टाटा जी की 86वीं जयंती पर जिला बार संघ ने आयोजित किया समारोह

 

 

पुराने कोर्ट परिसर में जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने मिलकर पद्म विभूषण से अलंकृत स्वर्गीय रतन टाटा जी की 86वीं जयंती का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोटरी पब्लिक दिनेश नारायण सिंह ने की, जबकि लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं और जिला बार संघ के सदस्यों ने भाग लिया। रतन टाटा जी के चरणों में पुष्प गुच्छ देकर सभी ने उन्हें नमन किया और हनुमान चालीसा का पाठ कर जन्मदिन मनाया।

 

इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने रतन टाटा जी के बताए हुए मार्गो पर चलने और आपस में मिल-जुल कर काम करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में संजीव कुमार झा, रविंद्र कुमार, केशव सिंह, संजीव झा, अवतार सिंह, सिकंदर कुमार, विवेक प्रसाद, विद्युत नदी, आशीष दत्त, पवन कुमार, शरद चंद्र महतो, अनंत गोप, दिलीप सिंह, पंचम सिंह, प्रवीण सिंह सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *