EntertainmentNewsओडिशाझारखण्डपश्चिम बंगालबिहार

adiwasi-kudmi-samajh-tusu-festival-jamshedpur आदिवासी कुड़मी समाज ने गाजे बाजे के साथ टुसू को दी विदाई.

Jamshedpur आज पुस सांकराइत के दिन आदिवासी कुड़मी समाज हुरलुंग गाँव महिला समिति द्वारा संयोजन नंदिनी महतो के अगुवाई में टुसु विदाइ कर एकमासिआ टुसु परब का समापन किया गया. इस अवसर पर गाँव आसपास के महिला पुरुष बच्चे बच्चियां अगहन सांकराइत को थापना किये गये.

धान रूपी अन्न महाशक्ति दुसु मांइ को चउड़ल में रखकर पारंपरिक गाजे बाजे ढोल मांदर के साथ नाचते गाते लुपुंगडीह नदी घाट पर गये. फिर डिनि टुसु मांइ को अगले बरस फिर और अधिक खुशियाँ लेकर घर आने को कामना करते हुए बहते पानी में विसर्जन कर दिया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो, उपाध्यक्ष रामबिलास महतो, प्रदेश सचिव निवारन महतो, जिला सह संयोजक प्रकाश महतो, नमिता महतो, धिरेंद्रनाथ महतो, उदित महतो, ममताबाला महतो आदि सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *