माताजी आश्रम में सारदा जयंती पर आयोजित प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित
हाता, 30 दिसंबर: माताजी आश्रम में सारदा जयंती के अवसर पर आयोजित आल्पना, मेहदी और शंखध्वनि प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रतियोगिताओं में विवाहित और अविवाहित महिलाओं ने भाग लिया था।

आल्पना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सिया मिश्रा और मनीषा मंडल रहीं, जबकि द्वितीय स्थान पर जुली साहू और रूबी मंडल रहीं। मेहदी प्रतियोगिता में विवाहित महिलाओं के लिए प्रथम स्थान पर मनीषा मंडल रहीं, जबकि अविवाहित महिलाओं के लिए प्रथम स्थान पर तानिया गुप्ता रहीं।
शंखध्वनि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बुलु रानी मंडल रहीं, जबकि द्वितीय स्थान पर मौमिता मंडल रहीं।
आश्रम के अध्यक्ष कृष्ण पद मंडल ने बताया कि सभी सफल प्रतिभागियों को आगामी 12 जनवरी 2025 को विवेकानंद जयंती के अवसर पर माताजी आश्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


