Newsझारखण्डसरायकेला

शोभपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही राजनगर पुलिस

 

 

सरायकेला-खरसावां: जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत शोभपुर गांव में मोहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने पूरी श्रद्धा, अनुशासन और अकीदत के साथ पारंपरिक जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया तथा अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया।

 

निर्धारित मार्ग से निकला जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा और सभी समुदायों के लोगों ने आपसी सहयोग का परिचय दिया।

 

जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। पुलिस पदाधिकारी और जवान पूरे समय जुलूस के साथ मौजूद रहे तथा सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग से कार्यक्रम बिना किसी अप्रिय घटना के सकुशल संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर शेर मोहम्मद, मोइनुद्दीन, मोहम्मद नजरुल, मोहम्मद अलीम, मोहम्मद खालिक, मुस्तहब हुसैन, मोहम्मद रियाज, जिया-उल-हक, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद जमील, गुल मोहम्मद, मोहम्मद अख्तर, सफीउल्लाह, सरफराज अंसारी, शब्बीर अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

प्रशासन ने सभी समुदायों के लोगों द्वारा बनाए गए सौहार्दपूर्ण माहौल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह शांति, सद्भाव और भाईचारे की परंपरा को कायम रखने की अपील की।

Share this news