जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने शहीद सुनील महतो की मां से मुलाकात की”हत्या के मामले में एनआईए जांच की मांग
गम्हरिया. जेएलकेएम सुप्रीमो सह विधायक जयराम महतो बुधवार को शहीद सांसद सुनील महतो के छोटा गम्हरिया स्थित आवास पहुंचे. यहां उन्होंने शहीद सांसद की माता खांदो देवी से मिलकर हालचाल जाना. साथ ही आशीर्वाद लिया. इस दौरान विधायक श्री महतो व शहीद सांसद की माता भावुक हो गये. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री महतो का जगह जगह स्वागत किया गया. इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री रवींद्र सरदार टाइगर, कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो, जिलाध्यक्ष दीपक महतो, पराशर महतो आदि शामिल थे.

14 वर्ष बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका : जयराम महतो ने कहा
कि दुर्भाग्य की बात है कि घटना के 14 वर्ष बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि हत्याकांड का खुलासा करने को लेकर सरकार से मामले की एनआइए से जांच कराने की मांग करेंगे. इसके पश्चात वह शहीदों को श्रद्धांजलि देने खरसावां रवाना हुए.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


