कल्पतरु दिवस: माताजी आश्रम में रामकृष्ण देव की पूजा और भक्ति संगीत का आयोजन
पोटका हाता :- माताजी आश्रम में कल्पतरु दिवस के अवसर पर रामकृष्ण देव की विशेष पूजा और भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार दे ने कल्पतरु दिवस के बारे में जानकारी देते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि रामकृष्ण देव ने गृही भक्तों को कृपा करने के लिए कल्पतरु हुए थे। उन्होंने सभी को चैतन्य होने के लिए आशीर्वाद दिए थे।
इस अवसर पर सुधांशु शेखर मिश्र ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया। शंकर चंद्र गोप ने अंग्रेजी नव वर्ष और कल्पतरु दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अपराह्न तीन बजे सामूहिक जप, ध्यान और प्रार्थना की गई। इस अवसर पर भक्ति संगीत का आयोजन हुआ जिसमें सुनील कुमार दे, पतित पावन दास, प्रवीर दास, यमुना मंडल, कमल मिश्र सोरेन, तड़ित मंडल, लोचना मंडल आदि ने भाग लिया।
अंत में हरिसंकीर्तन के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ। अनुष्ठान का संचालन सुनील कुमार दे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार साहू ने दिया।
इस अवसर पर कई भक्तगण उपस्थित थे, जिनमें तपन मंडल, तपन कुमार मंडल, मोहितोष मंडल, बलराम गोप, चंचल हालदार, बिमल मंडल, सुधांशु कुंडू, तपन दे, मिथुन साहू, रवींद्र नाथ दास, सुबोध मंडल, स्वपन मंडल, अंजलि मंडल, बकुल मिश्र, झरना साहू, छवि रानी मंडल, चीनू मा, बेलारानी मंडल, सिया मिश्र, संतोष कुमार मंडल, रामकृष्ण सरदार, लोचना मंडल, रीना मंडल, रीता रानी मंडल, मृणाल पाल, तरुण मंडल, शक्ति पद रजक, सहदेव मंडल, सुजाता मरल, बन्दना मंडल आदि शामिल थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


