Newsझारखण्ड

On-the-day-of-Pran-Pratistha,-Ram-Stuti-Vandan-program-will-be-organized-in-Icha-Raghunath-temple प्राण प्रतिष्ठा के दिन ईचा रघुनाथ मंदिर में राम स्तुति वंदन कार्यक्रम का आयोजन

भक्तों के लिए लगेगा लंगर व रक्तदान शिविर

Rajngagar:- अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जी की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर ईचा राज परिवार की ओर से 22 जनवरी को राम स्तुति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. राज परिवार के सदस्य रोमी सिंहदेव ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रघुनाथ मंदिर में प्रातः 9:00 बजे राम जी का श्रृंगार किया जायेगा. 10:00 बजे हवन, 11 बजे आरती, 12 बजे से भक्तों के आगमन तक प्रसाद वितरण(लंगर ), संध्या 6 बजे राम कीर्तन भजन का कार्यक्रम रखा गया है. वहीं सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रक्तादन शिविर लगेगा. उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में रमभक्तों से रक्तदान करने की अपील की है.

उन्होंने कहा की उक्त दिन पुरे गांव एवं क्षेत्र में राम उत्सव मनाया जायेगा. मंदिर में 1001 दीये जलाये जायेंगे. लोगों से भी अपने अपने घरों में दीये जलाने की अपील की गई है.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *