Newsझारखण्डसरायकेला

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव के सुपुत्र रितेश ने ICSC इंटरमीडिएट में 85% अंक से की शानदार सफलता

सरायकेला/रिपोर्ट:

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव के छोटे सुपुत्र रितेश ने ICSC इंटरमीडिएट परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। परिणाम घोषित होते ही परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।

रितेश की इस उपलब्धि पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। परिजनों ने बताया कि रितेश शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्र रहा है, जिसकी बदौलत उसने यह सफलता हासिल की।

इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव ने अपने पुत्र की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने रितेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, रितेश को लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है और क्षेत्र के लोगों ने भी उसकी इस सफलता पर गर्व जताया है।

Share this news