साउथ ईस्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मृतक यादव महतो के आश्रितों को प्रदान किया 6 लाख रुपये का चेक
राजनगर:- साउथ ईस्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मृतक यादव महतो उर्फ पिल्टू के आश्रितों को आज 6 लाख रुपये का चेक प्रदान किया है।

बता दे की 13 जनवरी को मृतक यादव महतो उर्फ पिल्टू सोसोमोली से एदल जा रहे थे जिस दौरान कंपनी की टैंकर के चपेट में आकर उनकी मौत हो गई थी।
मृतक के परिजनों ने कंपनी से मुआवज़े की मांग की थी, जिस पर कंपनी ने 13 जनवरी को 50 हज़ार रुपये और 14 जनवरी को 1 लाख रुपये प्रदान कि थी। इसके अलावा, कंपनी ने मृतक की आश्रितों को 6 लाख रुपये मुआवज़ा और पत्नी फूलकुमारी देवी को परिवार की भरण-पोषण के लिए प्रतिमाह 8 हज़ार रुपये देने पर भी सहमति व्यक्त की।
आज भाजपा नेता जगदीश महतो के हाथों मृतक की पत्नी फूलकुमारी महतो को 6 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर मृतक के पिता कालीचरण महतो, परवंशु महतो उप मुख्या, संजय महतो जेएलकेएम नेता, तगड़जोड़ा ग्राम प्रधान अशोक गोप, अंगद महतो,सचिन महतो, सौरभ महतो, श्री हरि गोप, इंसान गोप, आशुतोष गोप, सिस्टपति महतो, जीतेंन महतो, रवींद्रनाथ महतो, सुधीर महतो, दिनेश महतो, बबलू महतो, उपस्थित थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


