LatestNewsझारखण्डराजनीति

पोटका में जेएलकेएम संगठन को मजबूती, भागीरथी हांसदा बने वरीय उपाध्यक्ष और जालिम मार्डी को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

जादूगोड़ा: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पोटका क्षेत्र के दो सक्रिय नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो द्वारा जारी पत्र के अनुसार, भागीरथी हांसदा को पार्टी का वरीय उपाध्यक्ष तथा जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि भागीरथी हांसदा और जालिम मार्डी के नेतृत्व में पोटका विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी की जनाधार बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा।

 

केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पोटका सीट पर जेएलकेएम मजबूत दावेदारी पेश करेगी और क्षेत्र में पार्टी एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरकर सामने आएगी।

 

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय स्तर पर संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और तेज करने की तैयारियां भी शुरू होने की चर्चा है।

Share this news