30-candidates-were-absent-in-Navodaya-entrance-examनवोदय प्रवेश परीक्षा में 30 परीक्षार्थी हुए अनुपस्थित
ईचागढ़–सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के एक मात्र परीक्षा केंद्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय गौरांगकोचा में शनिवार को नवोदय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया। 11 बजे से परीक्षा प्रारंभ किया गया।

ईचागढ़ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालयों के पांचवी कक्षा के कुल 199 बच्चों ने नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा दिया, वहीं 30 बच्चे अनुपस्थित रहे। 199 परीक्षार्थीयों में कुल 169 परीक्षार्थी ही प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा में कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए एक एक बच्चों का बैग आदि का तलाशी लेने के बाद बच्चों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र पर पुलिस वल का भी तैनाती किया गया है। परीक्षा केंद्र का बीडीओ किकु महतो व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी ने निरीक्षण किया व कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए केन्द्राध्यक्ष को निर्देशित किया। वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी ने बताया कि कुल 199 परीक्षार्थी में 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कदाचार मुक्त कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराया गया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


