राजनगर के बेलडीह में 8 मार्च को माघे पर्व का आयोजन
राजनगर के तुमुंग पंचायत अंतर्गत अंतुसाई टोला बेलडीह में ग्रामप्रधान संजय हांसदा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में आदिवासी हो समाज के मुख्य त्योहार माघे पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए चर्चा की गई।

बैठक में तय हुआ कि आगामी 8 मार्च को माघे पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। अपने रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों को न्योता भेजने का काम भी चालू कर दिया गया है।
ग्रामप्रधान संजय हांसदा ने कहा कि माघे पर्व हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, और हम इसे हर साल धूमधाम से मनाते हैं। इस वर्ष भी हम इस त्योहार को बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाएंगे।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने एक दूसरे को माघे पर्व की शुभकामनाएं दीं और त्योहार के लिए तैयारियों में जुट गए।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


