LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

अवैतनिक चौकीदार संघ की बैठक में नई कमेटी का गठन

राजनगर:- सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में कार्यरत अवैतनिक चौकीदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को तितिरबिला खरकाई नदी किनारे शिव मंदिर प्रांगण में हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया और जिला कमेटी का गठन किया गया।

 

बैठक में सर्वसहमति से लालू महतो को संघ का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा, कृष्णा मुखी को सचिव, युधिष्ठिर महतो को कोषाध्यक्ष, और राजू महतो को महामंत्री बनाया गया।

 

इसके अलावा, उपाध्यक्ष पद के लिए राजनगर से जयराम महतो, सराइकेला से मुकेश डोगरा, कांड्रा से सूजन हांसदा, और सिनी से जगबंधु लोहार को शामिल किया गया।

 

इस अवसर पर अवैतनिक चौकीदार संघ के सदस्यों ने अपने संगठन को मजबूत बनाने और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुटता का संकल्प लिया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *