आसुवा के दामुघुटू में दो दिवसीय टुसू मेला धूमधाम से सम्पन्न
संथाल समाज का नाहा गाढ़ी नाच व विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

राजनगर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर आदिवासी ब्याॅज बाजना क्लब आसुवा दामूघुटू की ओर से आयोजित दो दिवसीय टुसू मेला, नाहा: गाड़ी नाच एवं खेलकूद प्रतियोगिता धूमधाम से हुआ समापन। यह मेला क्षेत्र में दामूघूटू मेला के नाम से प्रसिद्ध है। जिसमें राजनगर, गम्हरिया , सरायकेला जमशेदपुर, पोटका से टुसु की प्रतिमा प्रदर्शनी को लाई गई थी। इस मेला में हजारों की संख्या दर्शकगण शामिल हुए।

वहीं विभिन्न वेशभूषा में पहुंचे युवक- युवतियों के टुसु दल टुसू के गीत पर खूब नाचे। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अथिति उपस्थित हुए झामुमो नेता कृष्णा बास्के ने कहा कि टुसू मेला भाईचारे का संदेश देता है। सभी लोग साथ मिलकर इसे मानते हैं। अपनी परंपरा व संस्कृति बचाकर रखना हमारा कर्तव्य है। यह हमारा सांस्कृतिक धरोहर है। टुसु प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार यंग ब्याज क्लब जामबनी को 11,001 रुपये , द्वितीय पुरस्कार मदनासाई को 8,001 रुपये , तृतीय पुरस्कार डीजे ग्रुप बारीडीह को 5001 रूपये,चतुर्थ पुरस्कार बड़ा लुपुंग को 3001 रुपये तथा बाकी 13 टुसु प्रतिमा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं खेलकूद प्रतियोगिता बालक वर्ग के लिए गणित रेस में प्रथम प्रवीण मुर्मू, द्वितीय अमित कैर्वत, सामान्य ज्ञान में प्रथम लखन लाल मुर्मू, द्वितीय प्रवीण मूर्मू, मेडक रेस में प्रथम अनिल सोरेन, द्वितीय राजा मिर्डी , बंदरों का अपना पूॅंछ बचाना में प्रथम राजा माझी, द्वितीय समीर सरदार। बालिका वर्ग के लिए गणित रेस में प्रथम सरिता महतो, द्वितीय नैना टुडू ,सामान्य ज्ञान में प्रथम सरिता महतो, द्वितीय बेबी महतो। महिला वर्ग के लिए मोमबत्ती रेस में प्रथम पोईता महतो, द्वितीय- जश्मी मुर्मू, नंबर मैचिंग रेस में प्रथम सुनिता महतो, द्वितीय चम्पा हेम्ब्रम, म्यूजिक बाॅल में प्रथम रीता पान, द्वितीय बासी हेम्ब्रम, साड़ी बांदे कुड़ी कोआग गेडे साब में प्रथम जमुना सोरेन, हांडी फोड़ में प्रथम जन्मी किस्कू, चप्पल रेस प्रथम रितिका महतो, द्वितीय रानी सोरेन, बैलून फोड़ में प्रथम पानश्वरी मुर्मू, द्वितीय सीमा टुडू, चम्मच रेस में प्रथम सुषमा पुर्ती, द्वितीय पूर्णिमा मार्डी रहे। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शिक्षा मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि गणेश महाली आमंत्रित किए गए थे। परंतु किसी कारणवश मंत्री जी शामिल नहीं हो पाए थे। कार्यक्रम में झामुमो नेता कृष्णा बास्के, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ़ लालू हांसदा, मुखिया निमाई सोरेन, सोनाराम मुर्मू अतिथि स्वरूप शामिल हुए। मेला के सफल संचालन में अध्यक्ष -किरतु हांसदा , सचिव सुशील महतो, उपसचिव सुधीर महतो , कोषाध्यक्ष वाउरी सोरेन , सदस्यगण एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


