जमशेदपुर में विशाल टुसू मेला आयोजित, झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान
कार्यक्रम में बतौर अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ,विधायक सबिता महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व पार्षद सारथी महतो, मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो, बिल्डर फणीन्द्र महतो, रमेश हांसदा, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, बिल्डर विकास सिंह, आरके सिन्हा आदि मौजूद थे।
अपने संबोधन में सांसद विद्युत महतो ने कहा कि आज झारखंड की भाषा व संस्कृति खतरे में है, जिसे बचाने की जरूरत है। क्योंकि समाज के लोग पढ़ लिखकर व उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपनी परंपरा से दूर होते जा रहे हैं। वैसे लोग गले में मांदर, धमसा आदि टांगकर बजाने में शर्म महसूस कर रहे हैं। उन्हें यह याद रखने की जरूरत है कि यही विरासत हमारे पूर्वजों की देन है। पुरानी सांस्कृतिक विरासत ही अमूल्य धरोहर है, जिसे जीवित रखने की जिम्मेवारी हम सबकी, खासकर युवा पीढ़ी पर है।
इस अवसर पर विद्युत महतो ने 4-5 टुसू गीत गाकर पूरा नजारा ही टुसूमय बना दिया। उन्होंने चल सोजोनी जाबो जोमुना, देखे आसबो कालो सोना, दुनिया पागोल मोदेर बोतोले, तोखे कोन साला पागोल बोले, मास पीठा होबेक मोकोरे आदि गाया।
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि लौहनगरी की यह धरती शहादत की धरती है। झारखंड की यही आपसी संस्कृति व सभ्यता को बचाने के लिए ही टुसू मनाते हैं।
आस्तिक महतो ने टुसू प्रतिमा व चौड़ल का इतिहास लोगों के समक्ष रखते हुए कहा कि इस राज्य की संस्कृति ही लोगों के लिए आकर्षण है। साथ ही उन्होंने लोगों से एक रहने व नशे से दूर रहने की अपील की।
इचागढ़ विधायक सविता महतो ने कहा है कि पूर्व सांसद सुनील महतो का उनके पति सुधीर महतो के साथ जमशेदपुर में आयोजित टुसू मेले को शुरू करने में बहुत बड़ा योगदान रहा है।
पुरस्कार विजेता
– टुसू प्रतिमा प्रथम : सुधीर महतो (चाडरी) द्वितीय : जगन्नाथ महतो (सोसोमोली, राजनगर) तृतीय : धनंजय महतो (पदनामसाई, राजनगर) चतुर्थ : सूरज महतो (तुमुंग, राजनगर) पंचम : प्रशांत (उज्जपुर, गम्हरिया) छठा : गणेश चंद्र महतो (गेगेरुली) सातवां : प्रदीप महतो (सिंधुकोपा)
– चौड़ल प्रथम : श्री श्री माँ दुर्गा चौड़ल समिति (बाँधडीह, तमाड़ रांची) द्वितीय : शिव शंकर महिला समिति (घोड़ाबंधा, सिंदरी पुरुलिया) तृतीय : आदिवासी किसान चौड़ल समिति (कुजियाम्बा, खूंटी) चतुर्थ : न्यू स्टूडेंट क्लब (बोड़ाम)
– बूढ़ी गाड़ी नाच प्रथम : फातु बास्के (बलराम बस्ती, सोनारी) द्वितीय : मतला सोरेन (जोजोगोड़ा, सरायकेला) तृतीय : मुचीराम मुर्मू (हेलीकाप्टर) चतुर्थ : चुनाराम बास्के (बाबा तिलका माझी, सोनारी)
मेले में राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सबिता महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व पार्षद सारथी महतो, मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो, बिल्डर फणीन्द्र महतो, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, बिल्डर विकास सिंह, आरके सिन्हा लालटू महतो ,पार्षद खगेन महतो, पूर्व पार्षद स्वपन महतो, सुखदेव महतो, बबलू महतो, सचिन महतो, सुनील महतो मीता, करमू हांसदा, चुनका मार्डी, रमेश हांसदा, बिरेन महतो, नारायण महतो समेत कई लोगों का योगदान रहा।
