Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में झामुमो ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की पुण्यतिथि मनाई 

 

 

 

राजनगर स्थित पार्टी कार्यालय में वुधवार को पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ़ लालू हांसदा के नेतृत्व झारखंड आंदोलनकारी व झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्त्ताओं ने स्वर्गीय महतो के चित्रपट्ट पर मलायर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शन्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान युवा नेता उदय बांकिरा ने कहा कि स्व. सुधीर महतो झामुमो के कद्दावर नेता रहे हैं। उन्होंने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। स्व. सुधीर महतो में गजब की राजनीतिक नेतृत्व क्षमता थी। उनके असमय निधन से झामुमो को अपूरणीय क्षति हुई है। आज उनकी सोच को उनकी धर्मपत्नी सविता महतो क्षेत्र का विधायक बनकर धरातल पर उतार रही हैं। सुधीर महतो के सपनों का झारखंड बनाने के लिए हमसब को मिलकर काम करना होगा। इस अवसर पर रामजीत हांसदा, उदय बांकिरा, सोनाराम मुर्मू, श्याम टुडू, कुशनु बारदा, मुनीराम मुर्मू, सुखलाल मुर्मू, दुलु कालूंडिया, रोही मुर्मू, रघु मार्डी, सिविल देवगम, जितराय हांसदा, मुबारक हुसैन आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *