Newsझारखण्डसरायकेला

खरसावां के सीमांता इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस 

 

बुधवार सुबह खरसावां के सीमांता इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के बच्चों को पर्यावरण के बचाव संबंधित तथ्यों को समझाया गया एवं पर्यावरण के प्रति हमारे दायित्व एवं कर्तव्य को बताय गया. विद्यालय के प्राचार्य विवेक रंजन सतपथी ने कहा कि पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है, जहां जीवन संभव है. ऐसे में पृथ्वी पर जीवन को बचाए रखने के लिए धरती की प्राकृतिक संपत्ति को सुरक्षित रखना भी बहुत आवश्यक है. पर्यावरण के मसलों पर ध्यान देना आवश्यक है और इसकी अहमियत को समझना और स्वीकार करना भी जरूरी है.

 

पर्यावरण को सुरक्षित करने की दिशा में अहम कदम उठाए जाना भी जरुरी है. मौक पर उन्होंने पौधा लगा कर पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया. साथ ही लोगों से पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही कक्षा प्री नर्सरी नर्सरी एलकेजी एवं यूकेजी के छात्र-छात्राओं के लिए ड्राइंग एवं स्टोरी टेलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

प्रि नर्सरी के पृथ्वी भारद्वाज व सुभाश्री सिंहदेव तथा नर्सरी के गौतम पात्र व त्रिजल मोदक, एलकेजी के यश कुंभकार व वंश बारिक, यूकेजी के रिहान आचार्य व शिबू राउत प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे. इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विवेक रंजन सतपथी, शिक्षिका सुष्मिता सतपथी, प्रीति दास, सुनीता प्रधान, रितिका राउत, गरिमा राय, अपर्णा राय, रेखा महतो, अपर्णा बेहरा आदि उपस्थित थे.

Share this news