टायो कॉलोनी में फ्लैट गिरने के पीड़ितों से मिले चंपाई सोरेन, आश्वासन दिया हर संभव सहायता का
गम्हरिया स्थित टायो कॉलोनी में जर्जर हो चले फ्लैट धराशाही होकर गिरने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी विधायक चंपाई सोरेन ने प्रभावितों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। चंपाई सोरेन ने कहा कि वे जल्द ही टाटा कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर प्रभावित लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।

इस मौके पर गम्हरिया अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, टायो संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा, भाजपा नेत्री सुनीता मिश्रा और काफी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद थे। टायो कंपनी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि प्रभावित लोगों ने निर्णय लिया है कि जब तक प्रबंधन प्रभावित लोगों को घर में बसने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती तब तक ये ठंड में सड़क पर ही परिवार के साथ रहेंगे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


