Blood donation camp organized in Icha|श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ईचा में रक्तदान शिविर
श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर ईचा में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, रामभक्तों के बीच हुआ पूड़ी, बुंदिया, सब्जी प्रसाद वितरण

श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर ईचा में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, महिला पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर रक्तादान किया, 75 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। राजनगर के ईचा स्थित प्राचीन रघुनाथ मंदिर में राम उत्सव मनाया गया. इस अवसर पर ईचा राजघाराने की ओर से पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजनकिया गया. जिसमें पूर्व पीएस मेंबर शिशिर सिंहदेव, पूर्व मुखिया जयश्री तियु सहित कई रामभक्तों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया. रक्तदान के प्रति महिला और पुरुषों में गजब का उत्साह नजर आया. देर शाम तक रक्तदान चला. शिविर में 75 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया. इस दौरान भक्तों के लिए भंडारा का प्रबंध किया गया था. जिसमें भक्तों के बीच पूड़ी, बुंदिया, सब्जी का प्रसाद वितरण किया गया.


इस मौक़े पर राजघराने के सदस्य रोमी सिंहदेव ने कहा कि रक्तदान ही महादान है. इसलिए रक्तदान कर हम प्रभु राम के प्रति अपनी सच्ची आस्था व्यक्त करें. मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी आदर्शो पर चलें. साथ ही उन्होंने प्रस्तावित इचा डैम पर दुख व्यक्त किया, उन्होंने कहा डैम के बन जाने से हमारी प्राचीन विरासता श्री रघुनाथ मंदिर डूब जाएगी, हम लगातार संगर्ष कर रहे है ताकि मंदिर को शिफ्ट किया जा सके लेकिन अब तक सरकार के तरफ़ से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोमी सिंहदेव,सपन सिंह देव,प्रखंड प्रमुख सुमना देवी, सपन सिंहदेव, पूर्व पंसस शिशिर सिंहदेव, राकेश पति, बासु सिंहदेव, जितेश सिंहदेव, देवशीष डोगरा, धनंजय सिंह, बादल पटनायक, सूरज पति, प्रकाश सिंह देव, राज पटनायक, अमित रवानी, हेमंत बहरा, प्रशांत बहरा, अमित सिंह देव, राजेश्वर सिंह देव, निरंजन सिंह देव, निर्मल नारायण सिंह देव, पूर्व मुखिया जयश्री तियु सहित ग्रामवासियों का अहम योगदान रहा.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


