LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

Gamharia JMM Office Inauguration:मीरूडीह में खुला झामुमों कार्यालय, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने किया उद्घाटन, स्वागत में उमड़े भीड़

सरायकेला : गम्हरिया क़े मीरुडीह बाजार में आज रविवार को झामोमु के नए कार्यालय का पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन , इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत में जुटे थे।

 

कार्यालय उद्घाटन समारोह के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मौजूद कार्यकर्ता एवं आम लोगों को संबोधित किया। जिसमे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य को विकास पथ पर आगे बढ़ाने कई कार्य किए हैं। महिलाओं को 50 वर्ष की आयु से पेंशन मिलने लगा है जो बड़ी उपलब्धि है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए गुरु जी क्रेडिट कार्ड,भी दिया जा रहा है,स्वरोजगार के लिए कई योजना का लाभ दिया गया है। कहा की मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ा गया है।ऐसे तमाम उपलब्धियां को पूर्व मुख्यमंत्री ने आम लोगों के बीच रखा।कार्यक्रम का आयोजन झामुमो जिला उपाध्यक्ष भुंडा बेसरा के नेतृत्व में आयोजित किया गया .वही इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री के आप्त सचिव गुरु प्रसाद महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान, मिथुन कुंम्हकार , परमेश्वर प्रधान, राजेंद्र गोप ,सुभाष करवा, बुबई शर्मा समेत कोई लोग उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *