Newsझारखण्डसरायकेला

आदित्यपुर में भीषण चोरी कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और कार बरामद

 

सरायकेला-खरसावाँ।

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पान दुकान कॉलोनी रोड नंबर-6 में हुई बड़ी चोरी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरायकेला पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के माल का एक बड़ा हिस्सा बरामद किया है।

 

पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि 8 जुलाई को संजय कुमार मोदी के घर चोरी की घटना सामने आई थी। संजय मोदी अपनी पत्नी के साथ कोडरमा स्थित अपने गांव गए हुए थे, उसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और ₹20,000 नगद की चोरी कर ली थी।

 

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की, जिसने तकनीकी अनुसंधान के जरिए मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के बाद संजय गोराई, जावेद अंसारी, रोहित कर्मकार, कुश कुमार सोनी और पंकज वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 35 ग्राम पिघला हुआ सोना, चांदी के आभूषण, ₹8,000 नगद और चोरी की गई एक अल्टो कार को भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से तीन – रोहित कर्मकार, जावेद अंसारी और संजय गोराई – पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।

 

एसपी लूनायत ने बताया कि शेष चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है और इस कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

 

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में राहत का माहौल है और लोगों ने प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *