घाटशिला उपचुनाव में जेएलकेएम की एंट्री, जल्द घोषित होगा प्रत्याशी
बैठक में कोल्हान प्रमंडल के सभी जिला और प्रखंड पदाधिकारी, केंद्रीय पदाधिकारी और घाटशिला क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक के बाद केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि जेएलकेएम पूरी ताकत के साथ घाटशिला उपचुनाव में हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कोल्हान प्रमंडल के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर घाटशिला क्षेत्र से प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। इसके बाद नाम को केंद्रीय कमेटी की स्वीकृति के बाद आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा।


देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि “केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में पार्टी 300 बूथों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी।” उन्होंने दावा किया कि जेएलकेएम जनता के बीच मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी और घाटशिला की आवाज़ विधानसभा तक पहुंचाएगी।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


