LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

आदित्यपुर वार्ड 6 में सनातन पॉल के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन, नामो पाड़ा में गूंजे नारे

Adityapur नगर निगम के वार्ड 6 में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। सबसे चर्चित उम्मीदवार सनातन पॉल के समर्थन में महिला और युवा समर्थकों ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। दिनभर प्रचार गाड़ियों की गूंज और शाम होते ही डोर-टू-डोर कैंपेन से पूरा इलाका चुनावी रंग में रंग गया।

 

महिला समर्थकों ने घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया समझाई—सही तरीके से मोहर लगाने, बैलेट फोल्ड करने और बैलेट बॉक्स में डालने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपील की कि सनातन पॉल के चुनाव चिह्न “डबल रोटी (ब्रेड)” पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं।

 

ऊपर पाड़ा, माझ पाड़ा और खासकर नामो पाड़ा में युवाओं ने पैदल मार्च निकालकर जोशीले नारों के साथ माहौल गरमा दिया। समर्थकों का दावा है कि लगातार चल रहे जनसंपर्क और प्रचार अभियान से वार्ड में बदलाव की लहर दिखाई दे रही है।

इलाके में चर्चा है कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और इसका फायदा सनातन पॉल को मिल सकता है। अब देखना होगा कि मतदान के दिन यह जोश वोट में कितना तब्दील होता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *