Newsझारखण्ड

आज से झारखंड में बदले शराब के दाम, प्रीमियम सस्ती, रेगुलर पर बढ़ा बोझ

झारखंड में आज से नई शराब नीति लागू

झारखंड में सोमवार से नई उत्पाद नीति लागू हो गई है। इसके तहत अब राज्यभर में शराब की बिक्री निजी हाथों में होगी। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से राजस्व में बढ़ोतरी होगी।

 

प्रीमियम ब्रांड सस्ते, रेगुलर महंगे

नई नीति के अनुसार प्रीमियम ब्रांड की शराब पहले की तुलना में सस्ती हो गई है क्योंकि उन पर वैट घटा दिया गया है। वहीं, रेगुलर ब्रांड की कीमत में 10 से 20 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के मुताबिक, दिल्ली और कोलकाता जैसे राज्यों से आने वाली प्रीमियम शराब की बिक्री से पहले राज्य को नुकसान होता था। नई व्यवस्था से अब राजस्व में फायदा होगा।

 

लॉटरी सिस्टम से दुकान आवंटन

दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया से किया गया है। इस बार करीब 7500 लोगों ने आवेदन दिया था, जिससे सरकार को लगभग 1000 करोड़ रुपये की राशि आवेदन शुल्क और सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में मिली है। विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों में इसकी समीक्षा की जाएगी।

 

विपक्ष के आरोपों पर मंत्री का जवाब

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए आरोपों पर मंत्री ने कहा कि एसीबी विभागीय फाइल को अनुसंधान के लिए सीज करके ले गई है। इसमें किसी तरह की जबरन कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने साफ कहा कि विभाग पूरी पारदर्शिता से काम कर रहा है और चिंता की कोई बात नहीं है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *