Newsझारखण्डसरायकेला

आजसू पार्टी ने धान बीज की किल्लत को लेकर जताई चिंता  

 

 

सरायकेला: आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि धान बुआई का समय खत्म होने वाला है, लेकिन अभी भी धान बीज की किल्लत से किसान परेशान हैं। धान बीज हर लैंपस में उपलब्ध नहीं होने से किसान चिंता में हैं।

 

आजसू पार्टी का आरोप है कि झारखंड सरकार किसानों की सुविधा के प्रति उदासीन है। पार्टी जल्द ही उपायुक्त से मिलकर किसानों के लिए बीज उपलब्ध कराने की मांग करेगी। पार्टी का दावा है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किसानों को समय पर सुविधा नहीं मिल रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *