माताजी आश्रम हाता में 12 जनवरी को विवेकानंद जी की 162वीं जयंती मनाई जाएगी
हाता, 30 दिसंबर: माताजी आश्रम हाता में आगामी 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद जी की 162वीं जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न अनुष्ठानों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:
सुबह 9 बजे: स्वामीजी की विशेष पूजा
10 बजे: विवेकानंद संगीत और स्वामीजी जी की जीवनी पाठ
11 बजे: स्वामीजी की जीवनी और वाणी पर परिचर्चा
12 बजे: ठाकुरजी की भोग और आरती
12.30 बजे: पूर्व आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण
1 बजे: प्रसाद वितरण
2 बजे: विवेकानंद साजो प्रतियोगिता और स्वामीजी पर प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता
3 बजे: सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस अवसर पर सभी भक्तजनों और छात्र-छात्राओं को माताजी आश्रम की ओर से सादर आमंत्रण दिया जा रहा है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


