Aamalgam Employee found dead in Hotel Cruze-होटल क्रूज़ के कमरे से बरामद हुआ अमलगम कंपनी के अधिकारी का शव, पुलिस जाँच में जुटी
Report- Dashrath


Saraikella/Adityapur:- थाना क्षेत्र स्थित होटल क्रूज के कमरा नंबर 315 से अमलगम कंपनी के अधिकारी एस मूर्ति रंजन का शव बरामद हुआ हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक़ रंजन मूल रूप से उड़ीसा के खुरदा का निवासी हैं। इधर सूचना मिलते ही पुलिस शव को शीत गृह में रखवा कर जांच-पड़ताल में जुट गई है। वही पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। जिससे आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि 4 अगस्त से मृतक होटल क्रूज के कमरा संख्या 315 में ठहरे हुए थे। बीती रात खाना-पीना करने के बाद मृतक अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह जब व कंपनी नहीं पहुंचे और बार-बार फोन करने पर भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया तब कंपनी के अधिकारी और कर्मी होटल पहुंचे। जहां होटल के दूसरे चाबी से उनके कमरे का दरवाजा को खुलवाया गया।
कमरा खोलते ही देखा कि एस मूर्ति रंजन दास अपने बेड पर बेसुध पड़े हैं। तुरंत इसकी सूचना होटल प्रबंधन की ओर से पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुँची और उन्हें टीएमएच भेजा गया। जहां चिकित्सको ने उनको मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। वैसे इस संबंध में कंपनी प्रबंधन ने अब तक कुछ नहीं बताया वहीं होटल प्रबंधन की ओर से भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


