आमदा ओपी पुलिस ने खरसावां के कृष्णापुर में डायल 112 पर चला जागरूकता अभियान
खरसावां थाना क्षेत्र के कृष्णापुर पंचायत भवन एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में बुधवार को आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस क्रम में स्थानीय महिलाओं को भी पुलिस डायल 112 से संबंधित जानकारी दी गई. इस दौरान ओपी प्रभारी रमन कुमार ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर डायल 112 जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाई जा रही है.


जिसमें साइबर धोखाधड़ी, महिला उत्पीड़न और सड़क हादसों जैसी आपात स्थितियों में इस नंबर का उपयोग करने के बारे में बताया जा रहा है. विधालय के बच्चों को जानकारी डायल 112 का उपयोग विभिन्न परिस्थितियों में काम करता है.सबों के साथ जिम्मेदारी के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गयी. ओपी प्रभारी ने बताया कि डायल 112 का प्रचार-प्रसार किया जाना हैं.

बताया कि यदि किसी बच्ची के साथ खराब व्यवहार किया जाता है, तो वे डायल 112 का प्रयोग कर सकते है. इसके साथ ही ट्रैफिक नियम एवं उसके विरुद्ध किये जाने वाले फाइन के संबंध में जानकारी दी गयी. ताकि सड़क सुरक्षा को लेकर लोग गंभीर रहें.

