LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

JLKM जिला कार्यालय सरायकेला में ऐतिहासिक बैठक: एकजुटता और संगठन को मिली नई दिशा

सरायकेला:-JLKM जिला कार्यालय सरायकेला में सरायकेला विधानसभा अंतर्गत कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सरायकेला विधानसभा पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी, केंद्रीय सदस्य बिंदेश्वर महतो, संजय गोराई, उमेश महतो, राहुल महतो, जिला अध्यक्ष दीपक महतो, जितेन खालको, रोहित महतो (युवा मोर्चा), विष्णु विद्रोही सहित कई पदाधिकारी उपस्थित हुए।

 

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी ने बताया कि पार्टी के मनमुटाव को दूर करने और एकजुटता बनाए रखने के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मिलकर काम करना होगा।

 

बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए एक 9 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो कि इन समस्याओं को लेकर आगे काम करेगी। इस टीम में प्रेम मार्डी, दीपक महतो, नवीन महतो, संजय गोराई, प्रदीप महतो, गोपाल महतो, रोहित महतो, उमेश महतो और सुभाष महतो शामिल हैं।

 

वहीं कोल्हान प्रमंडल के अध्यक्ष नवीन महतो ने बताया कि उनके पास मजदूर यूनियन संगठन बीकेएमएस का रजिस्ट्रेशन हो गया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की आवाज को बुलंद करने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए यह रजिस्टर्ड संस्था एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इसके अलावा, प्रत्येक महीने जनता दरबार लगाया जाएगा, जहां लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनका समाधान किया जाएगा।

 

बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *