Newsझारखण्ड

आदिवासी कुड़मि समाज चक्रधरपुर प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन, दिनेश महतो अध्यक्ष और सुसेन महतो बने सचिव

 

चक्रधरपुर: आदिवासी कुड़मि समाज चक्रधरपुर प्रखंड कमेटी का रविवार, 30 अगस्त 2026 को कुड़मि भवन राखा, आसानतलिया में पुनर्गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो ने की, जबकि संचालन रोशन महतो ने किया.

 

संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत दिनेश महतो को चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष तथा सुसेन महतो को प्रखंड सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई. नई कमेटी के गठन के दौरान समाज को संगठित और मजबूत बनाने के साथ सामाजिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

 

कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोगों ने नवगठित प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता बनाए रखने, संगठन का विस्तार करने तथा सामाजिक विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया.

 

इस अवसर पर आदिवासी कुड़मि समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित कुमार महतो, प्रदेश कमेटी के सदस्य रवि महतो एवं उमेश महतो, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो, जिला उपाध्यक्ष सागर महतो, शैलेश महतो एवं गणपति महतो, जिला प्रवक्ता खगेश्वर महतो सहित समाजसेवी करण महतो, प्रदीप महतो, अजय महतो और जितेंद्र महतो समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

उपस्थित समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी के नेतृत्व में चक्रधरपुर प्रखंड क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों को गति मिलेगी.

Share this news