JamshedpurNewsझारखण्ड

अंतर विद्यालय नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 

 

 

जमशेदपुर: जमशेदपुर में जयालक्ष्मी नाट्य कला मन्दिरम की ओर से आयोजित 26वीं अखिल भारतीय अंतर विद्यालय नाट्य, लोक नृत्य, गीत एवं बाध्य यंत्र प्रतियोगिता का दूसरा दिन शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय माईकल जॉन प्रेक्षागृह, बिस्टुपुर में किया गया, जहां देश के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

 

दूसरे दिन का माहौल पूरी तरह रंगमंचीय गतिविधियों से सजा रहा। मंच पर कलाकारों की जीवंत अदाकारी, प्रभावशाली संवाद और भावपूर्ण अभिनय ने सभागार में मौजूद दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। नाट्य प्रस्तुतियों के साथ-साथ लोक नृत्य, गीत और वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम के नाट्य उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी आर के सिन्हा शामिल हुए। इनके साथ समाजसेवी एवं पूर्व अध्यक्ष बी आनंद राव, समाजसेविका और संस्था की प्रमुख संरक्षक विनीता शाह, समाजसेवी एन वी आर मूर्ति, समाजसेवी एवं होम्योपैथी चिकित्सक राजेश कुमार पाण्डेय तथा समाजसेवी एवं संस्था के संरक्षक विनोद काउंटिया भी मंच पर मौजूद रहे।

 

अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बच्चों और युवाओं में कला, संस्कृति और रंगमंच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने सामाजिक विषयों, सांस्कृतिक विरासत और समसामयिक मुद्दों पर आधारित नाटकों की प्रस्तुति दी। दर्शकों ने सभी प्रस्तुतियों को सराहा और आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जयालक्ष्मी नाट्य कला मन्दिरम की पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *