JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्ड

JN Tata 3rd March Celebration-जेएन टाटा की जंयती के लिए स्वर्गलोक सा सजकर तैयार है जुबली पार्क, देखें ये मनमोहक नजारा

Jamshedpur:- 3 मार्च यानी की जेएन टाटा की जंयती के लिए जमशेदपुर शहर परीलोक सा सज कर तैयार है। हर साल इस दिन शहर वासियों के लिए जश्न का माहौल होता है।

बता दें कि इस दिन टाटा स्टील की तरफ शहर को नई सौगात भी दी जाती है।इस दौरान मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है शहर के बीचो बीच स्थित जुबली पार्क।पूरी सहर एलईड लाइट्स से टिम-टीमाने लगती है।सहर में स्थित सभी गोलचक्कर, पार्क्स, पेड़, मूर्ति लाइट्स से सज जाते है। लोगो दूर दराज से इस भव्य नज़ारा को देखने के लिए पहुँचते है।

इस बार उम्मीद की जा रही है कि 2 मार्च को उद्घाटन के बाद 7 मार्च तक लोगों को पार्क में ख़ास विघुत सज्जा देखने को मिलेगी। चुकि इस बार प्रबंधन ने 7 मार्च तक पार्क के गेट को बंद रखने की अनुमति ली है। वहीं इस वर्ष पार्क के प्रसिद्ध रोज गार्डेन को रिमॉर्डनाइज्ड किया गया है। रोज गार्डेन के बीच में एक स्टील का फ्लेम स्क्लप्चर (टाटा स्ट्रक्चरा होलो सेक्शन से बना) लगाया गया है. आपको बता दें कि इस फ्लेम (स्क्लप्चर) टाटा स्टील द्वारा कराये जाने वाले इंटरनेशनल डिजाइन प्रतियोगिता नोशन ऑफ इंडिया का विजेता स्ट्रक्चर है। वहीं जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स गेट (स्ट्रेट माइल रोड) के सामने कोरोना वॉरियर पार्क को भी रंगीन लाइट्स से सजाया गया है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *