Newsझारखण्ड

असम चुनाव प्रचार के लिए 28 मार्च को जाएंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब 28 मार्च को असम के लिए रवाना होंगे, जहां वे विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार अभियान चलाएंगे।

पहले मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे असम जाने वाले थे, लेकिन अचानक मौसम बिगड़ने के कारण उनका कार्यक्रम टाल दिया गया। अब नई तारीख के अनुसार वे 28 मार्च को असम पहुंचेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, प्रचार अभियान में उनके साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के शामिल होने की भी संभावना है। मुख्यमंत्री असम में कुछ दिन रुककर उन सभी सीटों पर जनसंपर्क करेंगे, जहां झामुमो ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

असम चुनाव में झामुमो ने कुल 21 उम्मीदवार दिए हैं, जिनमें से तीन का नामांकन रद्द होने की सूचना मिली है। शेष उम्मीदवारों के क्षेत्रों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार सभाएं, बैठकों और सड़क—सभाओं के जरिए माहौल बनाने का प्रयास करेंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *