Newsझारखण्ड

मां के स्वस्थ होने पर नंगे पांव चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले जयकुमार राज

 

 

पोटका: मां के कैंसर से स्वस्थ होने की कामना को लेकर असम के जयकुमार राज ने बाबा भोलेनाथ से संकल्प लिया था कि मां के ठीक होने पर वह नंगे पांव संपूर्ण भारत की धार्मिक यात्रा करेंगे। मां के स्वस्थ होने के बाद जयकुमार ने अपना संकल्प पूरा करने के लिए चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा शुरू कर दी है।

 

जयकुमार के अनुसार, मां के कैंसर के इलाज के लिए डॉक्टर ने सात लाख रुपये की मांग की थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह इतनी बड़ी रकम जुटाने में असमर्थ थे। इस कठिन परिस्थिति में उन्होंने बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की और मां के स्वस्थ होने पर नंगे पांव धार्मिक यात्रा करने का संकल्प लिया।

 

अपनी इसी मनोकामना को पूरा करने के लिए जयकुमार असम से यात्रा पर निकल पड़े हैं। यात्रा के दौरान हल्दीपोखर पहुंचने पर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, चिंटू अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया और सम्मानित किया। साथ ही उनकी यात्रा की सफलता और मंगलमय सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share this news