JamshedpurNewsझारखण्ड

बागुनहातु में तीन दिवसीय बाल मेला भव्य रूप से संपन्न, सैकड़ों बच्चों ने दिखाई प्रतिभा  

 

 

जमशेदपुर के बागुनहातु दुर्गा पूजा मैदान में प्रसादचतुर्भुज फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बाल मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। स्वर्गीय चतुर्भुज प्रसाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर चंद्रगुप्त सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, उन्होंने दीप प्रज्वलित कर इस मेला का शुभारंभ किया। दूसरे दिन मैराथन एवं योग कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और बच्चों को चॉकलेट बांटकर बैलून उड़ाकर मेराथन की शुरुआत की। साथ में टाटा फाउंडेशन से आदर्श गुप्ता ने भी साथ में दीप जला कर मेराथन में भाग लिया और कहा कि इस तरह का कार्यक्रम करना बच्चों के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य है, हम से जो बन पड़ेगा बच्चों के विकास के लिए करेंगे।

 

तीनों दिनों में ड्रॉइंग, रंगोली, मेहंदी, फैंसी ड्रेस, समूह नृत्य, बूगी वूगी तथा मैराथन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मंच पर प्रस्तुति दी। विजेताओं को आनंद बिहारी दुबे जी द्वारा ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के सक्रिय सदस्यों और आयोजन समिति के सहयोगियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

 

मेला के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें नेत्र, दंत, शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने इसका लाभ उठाया। समापन समारोह में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाल मेला का उद्देश्य बच्चों को मंच देना और समाज में एकता की भावना को मजबूत करना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *