LatestNewsNews postझारखण्ड

बाल मंडली नीमडीह में श्रीमद्भागवत कथामृत सप्ताह का शुभारंभ

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): बाल मंडली नीमडीह में शनिवार से श्रीमद्भागवत कथामृत कथा सप्ताह का आयोजन शुरू हुआ। यह कथा 10 जनवरी से 16 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा का वाचन गोपीनाथ गोडीय मठ वृंदावन से आए यज्ञनेश्वर दास प्रभु द्वारा किया जा रहा है।

 

कथा सप्ताह के पहले दिन भगवान कृष्ण की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। 

 

कथा के दौरान यज्ञनेश्वर दास प्रभु ने कहा कि भगवान हर मन में निवास करते हैं। उन्होंने लोगों से सुबह-शाम भगवान का नाम लेने और नियमित रूप से कीर्तन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से भगवान का स्मरण करने से सभी दुख दूर होते हैं। कथा के साथ कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में विजय कुमार सिंह, सुशांत चटर्जी, पदम विश्वकर्मा, दीपंकर मन्ना और रितेश कुमार सिंह सहित कई लोगों ने अहम भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे और भक्ति भाव के साथ कथा का रसपान किया।

आयोजकों ने बताया कि कथा सप्ताह के दौरान प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भक्तों को भगवान कृष्ण के जीवन और भक्ति मार्ग से जुड़ी महत्वपूर्ण सीख दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लेने की अपील की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *