LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

आदित्यपुर : जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं नहीं किए जाने पर सड़क के गड्ढों में धान रोप कर किया विरोध-प्रदर्शन

Aditypur : आकाशवाणी चौक के सामने जर्जर सड़क की मरम्मत कार्य शुरू नहीं किए जाने भाजपाइयों ने विरोध में जर्जर सड़क के गड्ढों में धान रोपा गया. भाजपा ने पूर्व में ही 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था इस सडक को लेकर . बता दे की यह सड़क आकाशवाणी चौक से आरआईटी क्षेत्र को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है. शालिग्राम स्वीट के पास काफी जर्जर हालत में है.

 

सड़क पर बने गढ्ढे बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं. इस सड़क से हजारों लोगों का भी आवागमन होते रहता है. एनआईटी जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान जाने की रास्ता भी यही है. मौके पर मौजूद विरोध करने में शामिल सतीश शर्मा ने बताया कि जबतक सड़क की हालत ठीक नहीं होती है तबतब संघर्ष नदारत रहेगा.

 

आगे चलकर आमरण-अनशन करने की भी चेतावनी दीया गया है. मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी शनि सिंह, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मिंटू पांडे, पूर्व महामंत्री किसान मोर्चा धीरेंद्र ओझा, सरोज सिंह, सत्यजीत साहू, सूरज सिंह, अभिषेक कुमार, गणेश प्रजापति, चंदन शर्मा, पवन सिंह, हरेंद्र सिंह, रहीस शर्मा, शांतनु चक्रवर्ती आदि मौजूद थे.

हालांकि नगर निगम ने तबीयत कार्रवाई करते हुए, रातों-रात सड़क का निर्माण कर दिया

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *