Newsझारखण्ड

बांधपाड़ा–दुम्बिसाई सड़क पर सौर मास्ट लाइट लगने से लोगों को राहत  

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा शहर के बांधपाड़ा स्थित रेलवे फाटक को पिछले एक वर्ष से बंद किए जाने के बाद रेलवे विभाग द्वारा बांधपाड़ा से दुम्बिसाई जाने के लिए आमला टोला अंडरपास होते हुए नई सड़क का निर्माण कराया गया था। इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन कर रहे थे, लेकिन रात में रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण विशेषकर महिलाओं और आम लोगों को असुरक्षा महसूस हो रही थी।

इस समस्या को लेकर दुम्बिसाई और बांधपाड़ा क्षेत्र के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हेमन्त कुमार केशरी से संपर्क किया। उन्होंने जनहित के इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए दुम्बिसाई के मानकी दलपत देवगम से अनुरोध किया कि इस संबंध में उपायुक्त को आवेदन दिया जाए। इसके बाद मानकी दलपत देवगम ने कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर के साथ उपायुक्त को अनुरोध पत्र सौंपा।

प्रयासों के बाद जिला प्रशासन द्वारा बांधपाड़ा–दुम्बिसाई सड़क पर चार सौर ऊर्जा चालित मास्ट लाइट लगाई गई, जिससे सड़क पूरी तरह रोशन हो गई है। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली और जिला प्रशासन एवं उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

इस संबंध में हेमन्त कुमार केशरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ जनहित में कार्य करती रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *